Ghatsila : पढ़ाई, कमाई और दवाई चौपट, जनता बदलाव को तैयार – देवेन्द्र नाथ महतो

  • इस बार विकास और अधिकार के लिए होगा मतदान
  • जनसंपर्क में उमड़ा उत्साह जेएलकेएम प्रत्याशी को मिल रहा व्यापक समर्थन

घाटशिला : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तारीख 11 नवंबर 2025 नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। भाजपा, झामुमो और जेएलकेएम के बीच त्रिकोणीय मुकाबले का माहौल बन गया है। इस बीच झारखंडी लेबर किसान मंच (जेएलकेएम) ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की कमान केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो को सौंपी है। महतो ने सीदेसल, चतरो, धलभूमगढ़, रूवासल, डोभा, सोनाखून, मौदासोली, अमयनगर और बढ़ाघाट सहित कई गांवों में तूफानी दौरा करते हुए जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने जनता से जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू के पक्ष में मतदान की अपील की और कहा, “घाटशिला की जनता गरीबी, बेरोजगारी और पलायन की समस्या से परेशान है। यहां पढ़ाई, कमाई और दवाई की स्थिति चौपट है। अब बदलाव जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : भारी बारिश में भी संजीव सरदार का जनसंपर्क अभियान जारी

अब ठोस विकल्प की तलाश में घाटशिला की जनता – देवेन्द्र नाथ महतो

देवेन्द्र नाथ महतो ने आगे कहा कि “क्षेत्र के पारंपरिक नेता जनता को वर्षों से भ्रमित करते आ रहे हैं, लेकिन अब जनता शिक्षित और जागरूक हो रही है। जेएलकेएम जनता को उनके हक और अधिकार के प्रति सजग कर रहा है। लोग पार्टी के प्रति उत्साहित हैं और खुलकर समर्थन दे रहे हैं।” इस जनसंपर्क अभियान में रामदास मुर्मू, पॉल्टी हँसदा, फनी, खुदीराम, सन्नी तिग्गा, मनीष साहू, पंचम एक्का और गुना भगत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। क्षेत्र में जेएलकेएम का यह अभियान नई राजनीतिक दिशा का संकेत दे रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Muri : रामडेरा में 67 लाख रुपये की लागत से सड़क मरम्मती कार्य का MLA ने किया शिलान्यास

मुरी : सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने रामडेरा स्थित हिरण पार्क के सामने सड़क मरम्मती निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। करीब 67 लाख रुपये की लागत से होने वाले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time