खड़गपुर: बुधवार को खड़गपुर मंडल के मेदिनीपुर स्टेशन का विशेष निरीक्षण किया गया. निरीक्षण हेतु अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) देबजीत दास मेदिनीपुर स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।
ADRM ने स्टेशन की स्वच्छता, परिभ्रमण क्षेत्र प्रबंधन और बुनियादी ढाँचों के रखरखाव कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने स्टेशन के अधिकारियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों एवं यात्रियों से बातचीत कर स्टेशन पर मौजूद सुविधाओं पर उनके विचार जाने।
दास ने यात्रा अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए सुविधाओं पर लगातार ध्यान देने एवं व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को स्टेशन की सुंदरता, साइनेज और यात्री सुविधा सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए
इस निरीक्षण का उद्देश्य यात्री सेवा को और बेहतर बनाए जाने लिए किए जा सकने वाले उपायों की पहचान करना और एसआईजी ढांचे के तहत विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना था।
There is no ads to display, Please add some


















































