Ranchi : राज्य के 58 हजार पारा शिक्षकों का मानदेय अटका, कई महीने से नहीं मिला लाभ

राची :  झारखंड के 58,000 पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) की मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोतरी अभी तक लागू नहीं हो पाई है. यह बढ़ोतरी सितंबर 2024 से मिलनी थी, लेकिन 5 महीने बीतने के बाद भी इसका लाभ नहीं मिला है. फिलहाल, इस वित्तीय वर्ष में यह संभव होता नहीं दिख रहा है.

इसे भी पढ़ें : East Singhbhum: स्वास्थ्य विभाग में NHM के 303 पदों पर नियुक्ति की तिथियां जारी, जानें परीक्षा का शेड्यूल

सरकार पर 6 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ

मानदेय बढ़ने से सरकार पर हर महीने करीब 5.80 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। अगर सरकार सितंबर से एरियर का भी भुगतान करती है, तो दिसंबर 2024 तक 23.20 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। अब जनवरी भी खत्म होने को है, जिससे 5 महीने का बकाया और बढ़ गया है। अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा वित्तीय वर्ष में इस बढ़ोतरी के लागू होने की संभावना कम है.

इसे भी पढ़ें : Potka : वृद्धावस्था पेंशन से वंचित लक्ष्मण मुर्मू को पूर्व पार्षद ने दिया मदद का भरोसा

न सरकार की पहल, न संगठन का दबाव

शिक्षा विभाग की ओर से इस पर कोई पहल नहीं की जा रही है और न ही पारा शिक्षक संगठन इस मुद्दे को जोर-शोर से उठा रहे हैं. ऐसे में, 5 महीने का बकाया (एरियर) मिलने की भी संभावना कम है. हालांकि, पारा शिक्षकों को बजट से उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें : Chakulia: पिताजुड़ी में बालू लदे हाइवा का कहर: युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों का सड़क जाम

अगस्त 2024 में हुआ था फैसला

अगस्त 2024 के आखिरी सप्ताह में तत्कालीन शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम और पारा शिक्षक संगठनों के बीच बैठक हुई थी, जिसमें पारा शिक्षकों के मानदेय में 1000 रुपये बढ़ाने और उन्हें ईपीएफ (भविष्य निधि) का लाभ देने पर सहमति बनी थी. ईपीएफ की कटौती तो नवंबर 2024 से शुरू हो चुकी है और सरकार भी अपना अंशदान दे रही है, लेकिन बढ़ा हुआ मानदेय अब तक नहीं मिला है.

इसे भी पढ़ें : Maharashtra: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 8 कर्मचारियों की मौत कई घायल,बचाव व राहत कार्य जारी

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time