Baharagora : प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का विधायक ने किया विधिवत उद्घाटन

बहरागोड़ा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहारागोड़ा में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती, विशिष्ट अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश सारंगी, प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती, 20 सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया. मेले में सभी अतिथियों का स्वागत सहिया दीदियों के और चिकित्सा प्रभारी डॉ उत्पल मुर्मू के द्वारा किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक महंती ने कहा की जितना मनपसंद खाना उतना बीमारी का जड़ है.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : राज्य के 58 हजार पारा शिक्षकों का मानदेय अटका, कई महीने से नहीं मिला लाभ

6 बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया गया

बीडीओ केशव भारती ने कहा कि यहां स्वास्थ्य मेला में स्वास्थ्य से संबंधित हर तरह के स्टॅाल लगाए गए हैं, जिसे जो भी समस्याएं हैं,उससे संबंधित परामर्श हासिल कर इलाज करा सकते हैं. इससे पहले सभी को इसके लिए सभी को सभी को नामांकन करना है ताकि आपकी सारी जानकारी प्राप्त हो सके और इलाज से संबंधित सारी सुविधाएं मुहैया कराई जा सके. उन्होने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों को लाभ मिलता है, छोला छाप डॉक्टरों से इलाज नहीं कराएं .इस अवसर पर मानसी प्लस प्रोजेक्ट की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहारागोड़ा के स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम में 6 बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया गया. साथ ही प्रखंड की सभी लोगों से नशा से दूर रहने की अपील भी की गई.स्वस्थ मेला में विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे. वहीं चिकित्सा प्रभारी डॉ उत्पल मुर्मू ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में लगभग 220 लोगों से अधिक लोगों को लाभ मिला हैं.

इसे भी पढ़ें : Potka : वृद्धावस्था पेंशन से वंचित लक्ष्मण मुर्मू को पूर्व पार्षद ने दिया मदद का भरोसा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन देशभर में युवा इकाई का करेगा गठन,  राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका ने धनबाद में हुई बैठक में  लिया निर्णय

युवा सम्मेलन अध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल के नेतृत्व में युवा इकाइयों के गठन पर बनी रणनीति जमशेदपुर :  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल के नेतृत्व…

Spread the love

Jamshedpur : सीजीपीसी के सलाहकार एवं टेल्को गुरुद्वारा के पूर्व महासचिव बलकार सिंह का निधन, 27 को होगी अंत्येष्ठि

जमशेदपुर : सीजीपीसी के सलाहकार एवं टेल्को गुरुद्वारा के पूर्व महासचिव बलकार सिंह का शुक्रवार को टीएमएच में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time