Gumla: बिरसा जयंती से लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष रैली तक, किसान संगठनों का व्यापक आंदोलन तय

गुमला:  गुमला जिला किसान कॉउन्सिल की बैठक शुक्रवार को भरनो किसान सभा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता शंकर उरांव ने की, जबकि दिशा-निर्देश के लिए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो और मदुवा कच्छप उपस्थित रहे। बैठक में राज्य स्तरीय रिपोर्ट पेश की गई और आने वाले महीनों के कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 नवंबर, शहीद बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर “जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा और सीएनटी एक्ट की रक्षा” के लिए संघर्ष का शपथ लिया जाएगा। इस अवसर पर “झारखंड के 25 साल—सपना अधूरा, किसान-मजदूरों के संघर्षों से होगा पूरा” नारे के साथ व्यापक जनजागरण अभियान की शुरुआत की जाएगी। भरनो और सिसई में बिरसा जयंती समारोह मनाया जाएगा।

संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियन मोर्चा के आह्वान पर 26 नवंबर को गुमला जिला स्तर पर देशव्यापी प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान किसान और मजदूर संगठन सरकार की कृषि नीति, रोजगार संकट और विस्थापन के खिलाफ एकजुट आवाज उठाएंगे।

बैठक में 8 जनवरी 2026 को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष किसान रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस रैली में एमएसपी, कर्ज माफी, जबरन भूमि अधिग्रहण, विस्थापन, पलायन, नियोजन नीति, हाथियों के आतंक, पंचायत स्तर पर धान क्रय केंद्र, कॉरपोरेट लूट, वन पट्टा और गुमला जिले में 1982 के भूमि सर्वे में हुई गड़बड़ियों जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे।

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा
15 दिसंबर: भूमि कन्वेंशन, रांची
16 दिसंबर: युवा किसान कन्वेंशन
5 दिसंबर से 5 जनवरी तक: धान क्रय केंद्रों के समक्ष एमएसपी पर खरीद की मांग को लेकर “डेरा डालो आंदोलन”
19 जनवरी: किसान-मजदूर एकता दिवस (प्रखंड स्तर पर आयोजन)
21 से 24 नवंबर: सिसई, भरनो, बसिया में प्रखंड सम्मेलन
29 दिसंबर: जिला किसान सम्मेलन, भरनो

बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थानीय स्तर पर किसान मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा, ताकि ग्रामीण किसानों की आवाज सीधे प्रशासन तक पहुंच सके। बैठक में प्रमुख रूप से शंकर उरांव, आयता उरांव, छुरियां उरांव, अनिल उरांव, अवतार किडो, मिला कुजुर, राजकमल उरांव, लखवा उरांव, अनिता देवी, बिरसा उरांव, बिरसमनी देवी, बलदेव उरांव और गंदूर उरांव उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Saraikela: आद्रा अधिकारी क्लब में राष्ट्रगीत की गूंज, सामूहिक गायन से उमड़ा जोश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को महेंद्र पांडेय ने दी बधाई, कहा- समाज को एकजुट करने में सकारात्मक भूमिका निभाए नई टीम 

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने रविवार को संपन्न ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के चुनाव में नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं…

Spread the love

Jamshedpur : पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भाजयुमो का महारक्तदान शिविर में पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर की ओर से बिष्टुपुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time