Jamshedpur: रेल ट्रैक पर युवक का शव मिलने से हड़कंप, आत्महत्या की आशंका

जमशेदपुर:  गोविंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब रेल ट्रैक से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान परसुडीह दयाल बस्ती निवासी सागर केवों के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर शव देख पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही गोविंदपुर थाना और रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

शव की स्थिति देखकर पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। परिजन फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक ने आत्महत्या की या ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की…

Spread the love

Jamshedpur : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC-CGL मामले में फिर दोहरायी CBI जांच की मांग, कहा- जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की स्वतंत्र जांच हो

जमशेदपुर :  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC-CGL भर्ती परीक्षा को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। शनिवार को जमशेदपुर परिसदन में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time