Jhargram: झाड़ग्राम नगर पालिका में बड़ा फेरबदल, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने छोड़ा पद

झाड़ग्राम:  झाड़ग्राम नगर पालिका में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। नगर पालिका की अध्यक्ष कविता घोष और उपाध्यक्ष सुखी सोरेन ने पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। दोनों नेताओं ने अपना इस्तीफा कार्यपालक पदाधिकारी को सौंप दिया। पिछले कई दिनों से उनके पद छोड़ने की चर्चाएं चल रही थीं।

सूत्रों के अनुसार, जिला तृणमूल अध्यक्ष दुलाल मुर्मू ने फोन पर कविता घोष को इस्तीफा देने का निर्देश दिया था। कविता घोष ने बताया कि उन्हें लिखित आदेश नहीं मिला था, लेकिन जिला नेतृत्व के निर्देश पर उन्होंने और उपाध्यक्ष दोनों ने तुरंत अपना पद छोड़ दिया।

इस्तीफे के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि आगामी नगर विकास परियोजनाओं और संगठनात्मक ढांचे में बदलाव की जरूरत को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसलिए इस बदलाव को पार्टी की आगे की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, वार्ड 3 की पार्षद शिउली सिंघा को नई अध्यक्ष, वार्ड 17 के पार्षद सुकुमार शीट को नया उपाध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी है। पार्टी नेतृत्व जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकता है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

घाटशिला उपचुनाव: घाटशिला में एकतरफा मुकाबला, पहली बार चुनाव लड़ रहे सोमेश चंद्र सोरेन ने बनाया मजबूत अंतर

Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram : गोपीबल्लभपुर अस्पताल के सामने हुई फायरिंग का 9 घंटे के भीतर खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद 

    झाड़ग्राम : गोपीबल्लभपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सामने दिनदहाड़े हुई फायरिंग के घटना का झाड़ग्राम जिला पुलिस ने महज 9 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई…

    Spread the love

    Kharagpur : रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (सुरक्षा) हितेंद्र मल्होत्रा ने सांतरागाछी से खड़गपुर तक किया विस्तृत विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण 

    खड़गपुर : रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (सुरक्षा) हितेंद्र मल्होत्रा ने आज दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत सांतरागाछी से खड़गपुर तक विस्तृत विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। यह निरीक्षण रेलवे में चल…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time