Jhargram: खराब सड़कों के विरोध में माकपा का प्रदर्शन, शहर में लगा लंबा जाम

झाड़ग्राम:  झाड़ग्राम शहरी क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़ी सड़कों की मरम्मत को लेकर माकपा कार्यकर्ता रविवार सुबह सड़कों पर उतर आए। माकपा झाड़ग्राम प्रखंड क्षेत्र समिति के सदस्यों और समर्थकों ने धेरुआ–मेदनीपुर राज्य मार्ग और झाड़ग्राम शहर की मुख्य सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया।

अचानक लगाए गए जाम के चलते झाड़ग्राम से बांकुड़ा और पुरुलिया की ओर जाने वाले लंबी दूरी के वाहनों की लंबी कतार लग गई। चार-पहिया वाहनों के साथ-साथ दोपहिया वाहन भी जाम में फंस गए। पूरे इलाके में यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि झाड़ग्राम शहर के कई वार्डों में सड़कें काफी समय से जर्जर स्थिति में हैं। गड्ढों से भरी सड़कों पर रोजाना दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका और प्रशासन को कई बार शिकायत देने और टेंडर पास होने के बावजूद मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ।

जाम की सूचना मिलने पर झाड़ग्राम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया। माकपा ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर सड़क मरम्मत के लिए तुरंत कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: मानगो में देर रात ट्रांसफॉर्मर के नीचे लगी आग, अफरा-तफरी के बीच दमकल ने काबू पाया

Spread the love

Related Posts

West Medinipur : विश्व कविता दिवस पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में रक्तदान, बाल दान समेत कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

 मेदिनीपुर :  विश्व कविता दिवस के अवसर पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में विद्यासागर स्मृति मंदिर में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिवंगत आवृत्ति कलाकार अनुभव…

Spread the love

Assemblr Electoions  : एसपी ने थाना क्षेत्रों का दौरा कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की, मातहतों को दिेए कड़े निर्देश

झाड़ग्राम : आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक,झाड़ग्राम मानव सिंगला ने बेलपहाड़ी, बिनपुर, लालगढ़ और जामबोनी थाना क्षेत्रों का दौरा कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time