Ramgarh: रामगढ़ में अवैध खनन और बालू परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अवैध मुहानों को बंद करने के निर्देश

रामगढ़:  रामगढ़ में गुरुवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार भी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध खनन और अवैध बालू परिवहन पर पूरी तरह रोक सुनिश्चित करना था।

बैठक में जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक ने अवैध खनन के खिलाफ किए जा रहे कार्यों की पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से जानकारी दी। उपायुक्त ने पिछले कुछ समय में किए गए कार्यों की समीक्षा की और टास्क फोर्स को अवैध खनन पर और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि अवैध मुहानों की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करनी होगी और उन्हें पूरी तरह से बंद करना सुनिश्चित करना होगा।

उपायुक्त ने सभी परियोजनाओं के महाप्रबंधकों और एरिया सिक्योरिटी ऑफिसर्स को निर्देश दिए कि अवैध मुहानों से किसी भी तरह का खनन न होने दें। इसके लिए डोजरिंग और निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए।

बैठक के दौरान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने सभी अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अवैध बालू परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, परियोजनाओं के महाप्रबंधक, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने जोर देकर कहा कि अवैध खनन और बालू परिवहन रोकने से न केवल प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा होगी, बल्कि कानून और व्यवस्था भी मजबूत होगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: शिक्षा निकेतन के पूर्व छात्रों ने एशियाई मास्टर्स एथलेटिक्स में किया भारत का प्रतिनिधित्व


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर झाड़ग्राम में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन

झाड़ग्राम :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर झाड़ग्राम स्टेडियम में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के…

Spread the love

Muri : पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय में प्रखंड स्तरीय स्पीक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मान लोहरा और प्रिया कुमारी रहीं प्रथम, दीपक कुमार मांझी ने द्वितीय व दीपिका कुमारी ने पाया तृतीय स्थान मुरी : शिक्षा विभाग की ओर से सिल्ली प्रखंड के पीएमश्री राजकीयकृत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time