Ranchi: किसानों की MSP गारंटी की मांग तेज, 26 नवंबर को जिला मुख्यालयों में होगा प्रदर्शन

रांची:  झारखंड राज्य किसान सभा के 8वें राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर गुरुवार को खेसारो, नगड़ी (मंडाटांड) में स्वागत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ललित मुंडा ने की।

बैठक में स्वागत समिति का गठन किया गया, जिसमें
मदुवा कच्छप – सचिव,
डॉ. प्रो. मिथिलेश सिंह – अध्यक्ष,
शंकर उरांव और ललित मुंडा – कोषाध्यक्ष चुने गए।

बैठक में झारखंड राज्य किसान सभा के कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। इनमें सुफल महतो, प्रफुल लिंडा, मदुवा कच्छप, शंकर उरांव, डा. कृति सिंह मुंडा, कपिल महतो, राजू मुंडा, प्रदीप महतो, बिगल उरांव, राजेंद्र उरांव, रघु महली, अशोक मिंज, शिला कुजुर, बिणा तिर्की सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी दी जानी चाहिए। उन्होंने झारखंड में धान के लिए MSP की जगह मात्र 16 रुपये प्रति किलो खरीद को गलत बताते हुए इसका विरोध किया।

उन्होंने घोषणा की कि 26 नवंबर को देशभर के जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही 8 जनवरी को मुख्यमंत्री के समक्ष किसान रैली आयोजित होगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chakradharpur: चक्रधरपुर फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी अमन कुमार गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय में प्रखंड स्तरीय स्पीक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मान लोहरा और प्रिया कुमारी रहीं प्रथम, दीपक कुमार मांझी ने द्वितीय व दीपिका कुमारी ने पाया तृतीय स्थान मुरी : शिक्षा विभाग की ओर से सिल्ली प्रखंड के पीएमश्री राजकीयकृत…

Spread the love

Muri : मुरी की रिया पाठक ने जीता ‘मिस ईस्ट जोन’ का खिताब, क्षेत्र में खुशी की लहर

मुरी : रांची के कांके स्थित मीडोज बैंक्वेट में महाबली एंटरटेनमेंट की ओर से ‘मिस्टर एंड मिसेस ईस्ट जोन’ फैशन एवं शूटिंग इवेंट का आयोजन किया गया। इस फैशन शो…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time