Jharkhand: मनोज कुमार शर्मा की चर्चित किताब पर बनी फिल्म “मी नो पॉज़ मी प्ले” 28 नवंबर को झारखंड में होगी रिलीज

सरायकेला:  मनोज कुमार शर्मा की चर्चित किताब “Me No Pause Me Play” पर आधारित फिल्म अब बड़े पर्दे पर दिखेगी। झारखंड में यह फिल्म रांची, जमशेदपुर और बोकारो के सिनेमाघरों में 28 नवंबर से एकसाथ रिलीज होगी।

फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के जीवन पर केंद्रित है जो 30-35 साल की उम्र में मेनोपॉज़ जैसी संवेदनशील स्थिति से गुजरती है। फिल्म में दिखाया गया है कि इस दौरान अक्सर पति और परिवार से ध्यान नहीं मिलता, और महिला किस तरह से इस चुनौती का सामना करती है। यह फिल्म भारत की उन कमी फिल्मों में से एक है जो मेनोपॉज़ जैसे विषय को सहज और सम्मानजनक तरीके से बड़े पर्दे पर पेश करती है।

फिल्म का निर्देशन समर के. मुखर्जी ने किया है। निर्देशक की शैली भावनात्मक, साफ-सुथरी और सम्मानजनक है, जो टाइटल ट्रैक और गानों में साफ झलकती है। स्क्रीनप्ले और संवाद शकील कुरैशी और मनोज कुमार शर्मा ने मिलकर लिखे हैं।

फिल्म का गीत “फ़िक्रों” उषा उत्थुप और प्रभजीत कौर की आवाज़ में पेश किया गया है। उषा जी की भारी और प्रभावशाली आवाज़ के साथ युवा ऊर्जा का मेल इसे खास बनाता है। संगीतकार शिवांग माथुर और अमृतांशु दत्ता, और बोल शायरा अपूर्वा ने लिखे हैं। यह गाना दर्शकों को प्रेरित और आगे बढ़ने की ताकत देता है।

कलाकार और विशेष उपस्थिति

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं:
काम्या पंजाबी
दीपशिखा नागपाल
मनोज कुमार शर्मा
साथ ही अमन वर्मा और करण सिंह छाबड़ा अहम किरदार निभा रहे हैं। सुधा चंद्रन की विशेष उपस्थिति फिल्म और गाने में वजन जोड़ती है।

झारखंड में इस फिल्म का प्रचार अंतर्राष्ट्रीय ज्यूरी अवार्ड विजेता निर्माता सुधीर गोराई, निर्देशक दीना पांडा, अभिनेत्री सुस्मिता सरकार, और मोनिका सिंह कर रहे हैं। फिल्म 28 नवंबर 2025 से रांची, जमशेदपुर और बोकारो के प्रमुख थिएटरों में देखने को मिलेगी। फिल्म का संदेश है कि हर महिला अपनी जिंदगी की चुनौतियों का सामना साहस और आत्मविश्वास के साथ कर सकती है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

    जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

    Spread the love

    Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

    पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time