Chaibasa: नोवामुंडी में वृद्ध दंपति की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में दहशत

गुवा:  नोवामुंडी प्रखंड के गुवा थाना क्षेत्र के दिरीबुरु पंचायत में स्थित लिपुंगा गांव में सोमवार देर रात एक वृद्ध दंपति की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 72 वर्षीय सर्गिया बालमुचू और उनकी 65 वर्षीय पत्नी मुक्ता बालमुचू के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल फैल गया।

मंगलवार सुबह जब एक ग्रामीण खेत की ओर जा रहा था, उसने दंपति को घर के आंगन में खटिया पर लेटा देखा। दो घंटे बाद लौटने पर आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। जब चादर हटाई गई, तो दोनों खून से लथपथ मृत पाए गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

ग्रामीणों का कहना है कि हत्या डायन-बिसाही के शक को लेकर की गई हो सकती है। गुवा थाना प्रभारी नीतिश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक सर्गिया बालमुचू का गांव के कुछ लोगों के साथ पिछले दिनों विवाद चल रहा था। रविवार को इसी विवाद को लेकर गांव में बैठक हुई थी, जिसमें दंपति पर पेनल्टी लगाई गई थी। संदेह है कि पेनल्टी न देने के विवाद में ही उनकी हत्या की गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दंपति की हत्या टांगी से गला काटकर की गई। घटना ने पूरे गांव को सन्न कर दिया और लोग भयभीत हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जांच जारी है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

Spread the love

Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव

कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज करेंगे कथा का वाचन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, ध्यान फाउंडेशन (चाकुलिया) एवं श्री गोपाल परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time