जमशेदपुर : गणतंत्र दिवस पर बाजार समिति में झंडा फहराया गया. मुख्य अतिथि जिला परिषद कुसुम पूर्ति, ग्रामीण मुखिया सुनीता नाग, ग्रामीण उप मुखिया अमरेश कुमार सिंह और बाजार समिति के अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बाजार के दुकानदारों के साथ मिलकर झंडा फहराया. मौके पर बाजार के कुछ बुजुर्ग दुकानदारों को गमछा देकर उन्हें सम्मानित किया गया और बच्चों के बीच लड्डू एवं चॉकलेट का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय दुकानदार राजेश कुमार, हरिशंकर गिरी, मनोज कुमार, सुरेंद्र कुमार एवं आलोक कुमार सहयोग रहा.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: गणतंत्र दिवस पर Tata UISL ने भारतीय संस्कृति की विविधता का किया प्रदर्शन
There is no ads to display, Please add some



















































