Jamshedpur: कांग्रेस ने मीडिया टैलेंट हंट के लिए आवेदन आमंत्रित किए, जाने फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख

जमशेदपुर:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) के निर्देश पर जमशेदपुर में मीडिया टैलेंट हंट चयन प्रक्रिया को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। यह कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता राजीव मिश्रा ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने संभाली।

कोल्हान प्रमंडल के समन्वयक अख्तर अली ने बताया कि सभी योग्य युवा, जो मीडिया में योगदान देने के इच्छुक हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर है। आवेदन जिला कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में स्वीकार किए जाएंगे।

साक्षात्कार प्रक्रिया:
15 दिसंबर से प्रदेश स्तर पर साक्षात्कार शुरू होंगे।
कई चरणों के साक्षात्कार के बाद योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
चयनित उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी के विचारों और मीडिया पैनलिस्ट के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे।

चयनित मीडिया पैनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और नेताओं के योगदान को आम जनता तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। यह पहल युवा प्रतिभाओं को सोशल मीडिया और पत्रकारिता में योगदान देने का अवसर देगी।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे, जिनमें खगेन चंद्र महतो, संजय सिंह आजाद, प्रवक्ता शमशेर खान, अपर्णा गुहा, सोशल मीडिया चेयरमैन राजकुमार वर्मा, राजा सिंह राजपूत, सुल्तान अहमद, राकेश साहू, रजनीश सिंह, सोहेल खान, आशुतोष सिंह, ज्योति मिश्रा, प्रताप यादव, कौशल प्रधान और फिरोज खान शामिल थे।

Spread the love

Related Posts

Workshop : डालसा की ओर से वाहन दुर्घटना दावा पर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन, दुर्घटना होने के बाद 60 दिनों में जांच रिपोर्ट समर्पित करना अनिवार्य

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से शनिवार को लोक अदालत हॉल में वाहन दुर्घटना दावा (एमएसीटी) को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में…

Spread the love

Jamshedpur: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की जिला कार्यसमिति बैठक में नए सिरे से चुनाव कराने का निर्णय

चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक राकेश साहू कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में रहेंगे कार्यरत जमशेदपुर : साकची स्थित गुप्ता लॉज में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यसमिति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time