Jadugoda : यूसिल में ठेका मजदूरों की हड़ताल, आश्रितों को नौकरी की मांग पर उत्पादन ठप, बैठक विफल

  • हड़ताल जारी रखने का ऐलान, कंपनी की लेट-लतीफी को ठेका कर्मियों ने बताया मुख्य कारण
  • यूसिल में हड़ताल, ठेका मजदूरों ने कंपनी को चेतावनी दी

जादूगोड़ा : यूसिल के ठेका मजदूर मृतक श्याम सोरेन, जॉन माझी और जयराम हांसदा (तुरामडीह) के आश्रितों को नियोजन समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर बुधवार सुबह से हड़ताल पर उतर आए। इस हड़ताल के कारण यूसिल का उत्पादन पूरी तरह ठप पड़ गया। झामुमो जिला प्रमुख संयोजक बाघराय मार्डी की अगुवाई में ठेका मजदूर प्लांट जाने वाली मुख्य सड़क को यूसिल अस्पताल जादूगोड़ा के सामने कुर्सी लगाकर अवरुद्ध कर दिया। इस वजह से न केवल ठेका कर्मी बल्कि यूसिल के स्थाई कर्मचारी भी काम पर नहीं जा सके और सुबह से शाम तक भारी संख्या में मजदूर सड़क पर जुटे रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स बस और बाइक की टक्कर, यातायात घंटों रहा ठप

यूसिल ठेका मजदूरों की मांगों पर हड़ताल, उत्पादन ठप

सुबह 10 बजे से संध्या 6 बजे तक मुसावनी अंचलाधिकारी पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में ठेका कर्मियों और यूसिल प्रबंधन के बीच कई घंटों की बैठक हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। वार्ता विफल होने के बाद झामुमो नेता बाघराय मार्डी और सोमाय टुडू ने कहा कि उनकी मांगों पर ठोस परिणाम आने पर ही हड़ताल वापस होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कंपनी ने जल्द निर्णय नहीं लिया, तो हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी। बैठक कल, बृहस्पतिवार को फिर से आयोजित होगी, जिसके बाद हड़ताल आगे जारी रहेगी या समाप्त होगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पोटका को मिली बड़ी सौगात : 100 बेड वाले प्री-फैब्रिकेटेड हॉस्पिटल और सिकल सेल लैब का उद्घाटन

यूसिल प्रबंधन से वार्ता विफल, हड़ताल जारी रहने का ऐलान

बैठक में यूसिल के उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार, मुसावनी अंचलाधिकारी पवन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। ठेका मजदूरों की ओर से बाघराय मार्डी और सोमाय टुडू ने मुख्य भूमिका निभाई। नेताओं ने बैठक में यूसिल की लेट-लतीफी को हड़ताल का मुख्य कारण बताया और कंपनी प्रबंधन से तुरंत कार्रवाई की मांग की। हड़ताल में शामिल मजदूरों का कहना है कि उनकी मांगों पर ठोस कदम उठाए बिना उत्पादन की बहाली संभव नहीं है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची जामा मस्जिद के पास पक्षियों और जानवरों की अवैध बिक्री का आरोप, शांति सेवा मार्ग ट्रस्ट ने डीसी से की शिकायत

जमशेदपुर : साकची स्थित जामा मस्जिद के पास दुकानों में पक्षियों, कुत्तों और बिल्लियों को छोटे पिंजरों एवं अनुपयुक्त कंटेनरों में रखकर बेचने का आरोप लगाया गया है। इस मामले…

Spread the love

Jamshedpur : एमवे इंडिया का स्टोर नेटवर्क बढ़ाने पर जोर, देशभर में 85 से अधिक स्टोर संचालित

जमशेदपुर : स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एमवे इंडिया ने देश के प्रमुख बाजारों में अपने स्टोर नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की है। कंपनी की यह पहल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time