Chaibasa: झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की विशेष बैठक, लंबित मांगों पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

गुवा: झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन ने गुरुवार को मजदूरों की एक विशेष बैठक आयोजित की। बैठक की शुरुआत देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इसके बाद यूनियन पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया और मजदूरों से एकजुट रहने की अपील की। इसी क्रम में नए सदस्यों को संघ में शामिल किया गया, जिससे संगठनात्मक ढांचा और सशक्त हुआ।

 

बैठक में गुवा सेल प्रबंधन से संबंधित कई वर्षों से लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। यूनियन ने इन मांगों को लेकर एक ठोस रणनीति तैयार की।

केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि प्रबंधन से जल्द बातचीत की जाएगी।

उन्होंने चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा— अगर प्रबंधन ठोस पहल नहीं करता है, तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। और स्थिति न सुधरी तो सेल का डिस्पैच रोककर चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात की पूरी जिम्मेदारी गुवा सेल प्रबंधन की होगी।

 

रामा पांडे ने गुवा सेल प्रबंधन द्वारा बाहरी लोगों की बहाली पर गंभीर आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा— “जब गुवा में ही आईटीआई और डिप्लोमा धारक योग्य स्थानीय उम्मीदवार मौजूद हैं, तो बाहरी भर्ती क्यों?”

उन्होंने दोहराया कि स्थानीय युवाओं को रोजगार सुनिश्चित नहीं किया गया, तो संघ आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।

 

बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़, सिकंदर पान, रोहित पांडे, किशोर सिंह, चंद्रिका खण्डाईत, संजय सांडिल सहित बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए।

Spread the love
  • Related Posts

    Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

    जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

    Spread the love

    Adityapur : सालडीह बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से युवक घायल, TMH में भर्ती

    आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के समीप सोमवार देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद फायरिंग…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *