Seraikela : नीमडीह रेनबो इंग्लिश स्कूल के वार्षिक समारोह में विधायक सविता महतो की उपस्थिति

  • सविता महतो ने बच्चों को लगन के साथ पढ़ाई करने और उज्जवल भविष्य बनाने की दी प्रेरणा
  • छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने समारोह को बनाया यादगार

सरायकेला : नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर स्थित रेनबो इंग्लिश स्कूल में सोमवार को 10वां वार्षिक दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सविता महतो शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने बच्चों और बच्चियों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यदि बच्चे लगन के साथ पढ़ाई करें तो लक्ष्य हासिल करना निश्चित है। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों और युवाओं की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएँ चला रही है, जिनका लाभ सभी को लेना चाहिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजनों की महत्ता को सराहा। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विधायक को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें : Rahe : राहे में किसान विरोधी बीज और बिजली विधेयक की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन

सविता महतो ने बच्चों को शिक्षा में सफलता के लिए प्रेरित किया

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनसे अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन और अतिथियों का स्वागत पतित पावन दास ने किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, अंचलाधिकारी अभय द्विवेदी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, स्नेहा महतो, समाजसेवी सपन गुप्ता, अशोक महतो, हरिदास महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, टिंकू महतो, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, सभी छात्र-छात्राएँ और अभिभावक उपस्थित रहे। इस आयोजन ने शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति बच्चों में उत्साह और रुचि बढ़ाने का काम किया।

Spread the love

Related Posts

Jamshrdpur : साउथ प्वाइंट स्कूल की टॉपर श्रुति कुमारी को स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मानित

जमशेदपुर : साउथ पॉइंट स्कूल की छात्रा श्रुति कुमारी ने सीबीएसई प्लस-टू में शानदार प्रदर्शन करते हुए 94,6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉपर बनी. श्रुति कुमारी की सफलता पर…

Spread the love

Gua : बिचाईकिरी गांव में ग्राम सुरक्षा समिति एवं बाल अधिकार सुरक्षा मंच की बैठक, बच्चों की शिक्षा व सुरक्षा पर हुई चर्चा

गुवा : गुवा क्षेत्र के बिचाईकिरी गांव में ग्राम सुरक्षा समिति एवं बाल अधिकार सुरक्षा मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा एवं गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time