सरायकेला: सरायकेला सदर अस्पताल के सामने स्थित सुंदरपुर गेस्ट हाउस के पास बुधवार को ए.बी. अल्ट्रासाउंड क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। क्लीनिक का शुभारंभ वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आरिफा अंसारी ने किया।

क्लीनिक के मालिक आलोक बाजपेई ने बताया कि यहां सभी प्रकार की जांच सटीकता के साथ की जाएगी और सुरक्षित मातृत्व पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
अल्ट्रासाउंड क्लीनिक शुरू होने से सरायकेला और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। अब उन्हें जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।


















































