Jamshedpur: हाइवा से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, केबिन में फंसा चालक

गम्हरिया:  गम्हरिया थाना क्षेत्र के रापचा मोड़ के पास गुरुवार सुबह सड़क पर बड़ा हादसा हुआ। बालू से लदी हाइवा और तेज रफ्तार एलपीटी 407 ट्रक की जोरदार टक्कर में सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एलपीटी 407 का चालक केबिन में फंस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा मुख्य सड़क से अचानक बाईं ओर सर्विस रोड की तरफ मुड़ गया। पीछे से आ रही एलपीटी 407 चालक इसका अनुमान नहीं लगा सका और सीधे हाइवा के पिछले हिस्से से जा टकराई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को केबिन से बाहर निकाला।

घायल चालक को गंभीर हालत में टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) रेफर किया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हाइवा चालक ने सर्विस रोड की ओर बिना इंडिकेटर दिए अचानक मोड़ क्यों लिया। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: धालभूमगढ़ में 7 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में…

Spread the love

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time