जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित सुपरवाइजर फ्लैट में बुधवार देर शाम एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 43 वर्षीय सारिका देवी, पत्नी लोक विजय के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दोपहर में खाना खाने के बाद सारिका देवी और उनके पति के बीच विवाद हुआ था। इसी तनाव के कुछ घंटे बाद उन्होंने फांसी लगा ली। परिजन उन्हें तुरंत टीएमएच अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोक विजय टाटा स्टील में कार्यरत हैं। परिवार में उनकी 20 वर्षीय बेटी भी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। गुरुवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पति-पत्नी के विवाद के कारणों की पड़ताल कर रही है।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































