Jamshedpur: घाटशिला उपचुनाव के दौरान CRP कर्मचारी की मृत्यु, विधवा पत्नी को नौकरी देने की मांग

जमशेदपुर:  पोटका प्रखंड के डोमजुड़ी गांव निवासी दुर्लभ चंद्र दास जो मोसाबनी ब्लॉक के शिक्षा विभाग में सक्षम साधन सेवा कर्मचारी (सी.आर.पी.) थे, हाल ही में संपन्न हुई घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में कार्यरत थे। उपचुनाव के दौरान उनकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी और हल्का बुखार भी आया। घर लौटने के बाद स्थिति गंभीर हो गई, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

दुर्लभ चंद्र दास के एक मात्र पुत्र का पहले ही निधन हो चुका था और एकमात्र पुत्री की शादी हो चुकी है। इस कारण उनकी पत्नी पबिता दास अब मानसिक और आर्थिक रूप से असहाय हो चुकी हैं।

इस स्थिति को देखते हुए पोटका के पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल के नेतृत्व में पबिता दास ने जिला शिक्षा अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम को लिखित आवेदन देकर अपने पति के आश्रित होने के नाते सरकारी नौकरी और सभी लाभ की मांग की।

डी.एस.ई. पूर्वी सिंहभूम ने उनके आवेदन को नई मार्गदर्शिका के अनुसार राज्य स्तर पर भेजने और नजदीकी किसी विद्यालय में अस्थाई नियोजन देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पबिता दास के साथ पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल और उनके एक मात्र दामाद हेमंत बेहरा भी उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time