जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के डोमजुड़ी गांव निवासी दुर्लभ चंद्र दास जो मोसाबनी ब्लॉक के शिक्षा विभाग में सक्षम साधन सेवा कर्मचारी (सी.आर.पी.) थे, हाल ही में संपन्न हुई घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में कार्यरत थे। उपचुनाव के दौरान उनकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी और हल्का बुखार भी आया। घर लौटने के बाद स्थिति गंभीर हो गई, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
दुर्लभ चंद्र दास के एक मात्र पुत्र का पहले ही निधन हो चुका था और एकमात्र पुत्री की शादी हो चुकी है। इस कारण उनकी पत्नी पबिता दास अब मानसिक और आर्थिक रूप से असहाय हो चुकी हैं।
इस स्थिति को देखते हुए पोटका के पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल के नेतृत्व में पबिता दास ने जिला शिक्षा अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम को लिखित आवेदन देकर अपने पति के आश्रित होने के नाते सरकारी नौकरी और सभी लाभ की मांग की।
डी.एस.ई. पूर्वी सिंहभूम ने उनके आवेदन को नई मार्गदर्शिका के अनुसार राज्य स्तर पर भेजने और नजदीकी किसी विद्यालय में अस्थाई नियोजन देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पबिता दास के साथ पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल और उनके एक मात्र दामाद हेमंत बेहरा भी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some



















































