Jamshedpur: उपायुक्त ने डुमरिया के ‘निर्वाण-2’ वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, बुजुर्गों को दिए गर्म कपड़े

जमशेदपुर:  डुमरिया प्रखंड के बांकीशोल पंचायत के बाकुलचंदा गांव में हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘निर्वाण-2’ वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी। उन्होंने आश्रम में निवास कर रहे निराश्रित और असहाय बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी स्थिति, दैनिक दिनचर्या और आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कुछ बुजुर्गों के पेंशन, आधार कार्ड और बैंक खाते न होने की बात सामने आई, जिस पर बीडीओ डुमरिया को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने वृद्धाश्रम की आवासीय सुविधा, भोजन, चिकित्सा देखभाल, शौचालय-स्नानगृह, विश्राम स्थल और दैनिक उपयोग की वस्तुओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की सेवा मानवता का सर्वोच्च कार्य है और इस दिशा में हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन की पहल प्रेरणादायक है।

उपायुक्त ने ठंड के मद्देनजर वृद्धजनों के स्वास्थ्य और देखभाल के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बुजुर्गों को ऊनी कपड़े, शॉल और गर्म वस्त्र वितरित किए। आश्रम कर्मियों को बुजुर्गों की जरूरतों पर सतर्क रहने की सलाह दी गई।

सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश
उपायुक्त ने आश्रम प्रबंधन को निर्देश दिए कि:

भोजन की गुणवत्ता और पोषण स्तर पर ध्यान रखा जाए।
मानसिक स्वास्थ्य समर्थन, मनोरंजन, योग और ध्यान जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित हों।
परिसर में स्वच्छता और सुरक्षा के पर्याप्त उपाय सुनिश्चित हों।

निरीक्षण में बीडीओ डुमरिया श्री नीलेश मुर्मू, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित उपस्थित थे।

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का 7 अगस्त को जमशेदपुर में शुभारंभ, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

जमशेदपुर : देशव्यापी नशामुक्ति जनजागरण को नई गति देने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान तथा गृह…

Spread the love

Jamshedpur : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए ‘मदर्स मीट’ का आयोजन

जमशेदपुर : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की माताओं के लिए एक विशेष ‘मदर्स मीट’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time