Chaibasa: CSR सूची से बहदा गांव का नाम गायब, ग्रामीणों ने पानी बंद करने की दी चेतावनी

गुवा:  मेघाहातुबुरु सेल प्रबंधन द्वारा बहदा गांव को सीएसआर सूची में शामिल न किए जाने के फैसले से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। गुरुवार को गांव में एक महत्वपूर्ण ग्राम सभा आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से विरोध तेज करने का निर्णय लिया गया।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 20 दिसंबर 2025 तक बहदा गांव को सीएसआर सूची में शामिल नहीं किया गया, तो 22 दिसंबर की सुबह 6 बजे से कुमड़ी गांव में लगे पंप सेट और पार्डी पंप हाउस की पानी सप्लाई को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा।

बहदा गांव के मुंडा रोया सिद्धू ने बताया कि वर्ष 2023 में ही ग्रामीणों ने उपायुक्त चाईबासा को लिखित आवेदन देकर गांव को सीएसआर सूची में जोड़ने की मांग की थी। उपायुक्त ने भी इस पर सेल प्रबंधन को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

ग्रामीणों का आरोप है कि दो वर्षों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कई बार लिखित आवेदन देने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिला। इस उपेक्षा के विरोध में गुरुवार को ग्राम सभा आयोजित की गई और निर्णय लिया गया कि निर्धारित समय तक मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

ग्रामीणों ने कहा कि इस स्थिति की पूरी जिम्मेदारी सेल प्रबंधन की होगी। उन्होंने चेताया कि गांव की मूलभूत सुविधा पानी को लेकर कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: उपायुक्त ने डुमरिया के ‘निर्वाण-2’ वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, बुजुर्गों को दिए गर्म कपड़े


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

Spread the love

Potka : पोटका में मां मनसा पूजा का आयोजन, मुखिया ने की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

पोटका : मां मनसा पूजा के पावन अवसर पर मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने हल्दीपोखर के नायकपाड़ा एवं बागतीपाड़ा में आयोजित पूजा-अर्चना में शामिल होकर विधिवत पूजा की। उन्होंने मां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time