Muri :  क्रिसमस गैदरिंग में प्रभु यीशु की जीवनी पर डाला प्रकाश, गीत संगीत पर जमकर थिरके युवा

मुरी :  रेलवे ट्राइवल फैमिली एसोसिएशन की ओर से मुरी के सरहुल भवन में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। मौके पर स्थानीय चर्च के फादर एवं मिशन स्कूल के सिस्टर्स द्वारा संयुक्त रूप से केक काटकर महोत्सव का उदघाटन किया। इस दौरान आशीष गीत गाया गया। मौके पर फादर ने कहा कि प्रभु येशु मसीह सबके दिलों में हैं, वे सबो के साथ हैं। कार्यक्रम में मिशन स्कूलों के बच्चों ने गीत संगीत और नृत्य प्रस्तुत किया। वही इंग्लिश मीडियम के बच्चों द्वारा क्रिसमस डांस प्रस्तुत किया गया। संचालन निरंजन बाघवार ने किया। वही एलिज़ाबेथ जोसेफ, ऐलिन तिर्की ने आए आगन्तुकों को क्रिसमस का बैच और संता क्लोज टोपी पहनाकर सम्मानित किया। डाक्टर झरिया कच्छप ने बैंजो से क्रिसमस धुन प्रस्तुत कर गैदरिंग में आए लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेंद्र बडाईक, विशुन हेमराज, एम एल मांझी, शिबु पाहन, ए के  सुभद्रा उरांव, बलबीर, कुसुम मुंडा का सराहनीय योगदान रहा।
Spread the love

Related Posts

Ramnavami : माटीगोडा दयाल राम मंदिर में हुई राम-सीता की हुई पूजा, हरिकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

जादूगोड़ा : रामनवमी के अवसर पर माटीगोंडा स्थित श्री दयाल राम मंदिर में दूसरे दिन भी श्री दयाल राम नवमी उत्सव की धूम रही। भारी संख्या में श्रद्धालु जादूगोड़ा स्थित…

Spread the love

Potka : सानग्राम में दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू, भक्तिमय हुआ माहौल

पोटका : सानग्राम गांव में शुक्रवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत हुई। सुबह 10 बजे जगन्नाथ मंदिर संकीर्तन समिति द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time