मुरी : रेलवे ट्राइवल फैमिली एसोसिएशन की ओर से मुरी के सरहुल भवन में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। मौके पर स्थानीय चर्च के फादर एवं मिशन स्कूल के सिस्टर्स द्वारा संयुक्त रूप से केक काटकर महोत्सव का उदघाटन किया। इस दौरान आशीष गीत गाया गया। मौके पर फादर ने कहा कि प्रभु येशु मसीह सबके दिलों में हैं, वे सबो के साथ हैं। कार्यक्रम में मिशन स्कूलों के बच्चों ने गीत संगीत और नृत्य प्रस्तुत किया। वही इंग्लिश मीडियम के बच्चों द्वारा क्रिसमस डांस प्रस्तुत किया गया। संचालन निरंजन बाघवार ने किया। वही एलिज़ाबेथ जोसेफ, ऐलिन तिर्की ने आए आगन्तुकों को क्रिसमस का बैच और संता क्लोज टोपी पहनाकर सम्मानित किया। डाक्टर झरिया कच्छप ने बैंजो से क्रिसमस धुन प्रस्तुत कर गैदरिंग में आए लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेंद्र बडाईक, विशुन हेमराज, एम एल मांझी, शिबु पाहन, ए के सुभद्रा उरांव, बलबीर, कुसुम मुंडा का सराहनीय योगदान रहा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड में 11,700 करोड़ के विकास कार्य ठप, सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल – जय प्रकाश पांडेय
There is no ads to display, Please add some



















































