Baharagoda : ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरे देशभक्ति के रंग

  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने जीता दर्शकों का मन
  • नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा स्थित ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल का वार्षिक समारोह मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीडीओ केशव भारती, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर मित्रश्वर अग्निमित्र एवं आदित्य प्रधान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने स्थानीय लोक संस्कृति और देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

इसे भी पढ़ें : Potka : साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में 9वां एनुअल स्पोर्ट्स मीट, खेल प्रतिभाओं का हुआ उत्सव

प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर बीडीओ केशव भारती ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार और देशभक्ति की भावना भी विकसित कर रहा है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के संस्थापक कांचन महापात्रा, प्रधानाध्यापक गुणाधार सीट, रंजीत बाला, दीपक महापात्र समेत विद्यालय परिवार और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

Potka : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल हल्दीपोखर में धूमधाम से मना वार्षिक महोत्सव

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के बीच बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन मेधावी छात्रों का किया गया सम्मानित, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, हल्दीपोखर…

Spread the love

Gua : डीएवी चिड़िया में शिक्षकों की बैठक, बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

प्राचार्य देवेंद्र कु पाणिनि ने शिक्षकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किया प्रेरित डीएवी चिड़िया में प्राचार्य देवेंद्र कु पाणिनि का शिक्षकों ने किया स्वागत गुवा : सेल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *