जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र में छीनतई की घटनाएं
बढ़ती जा रही हैं. स्थानीय लोग दिन या रात में बिना डर के सड़कों पर निकलना मुश्किल महसूस कर रहे हैं. ताज़ा मामला मंगलवार रात का है, जो अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे सन्नाटा रोड पर हुआ. जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी शबाना खातून अपनी बहन के साथ डॉक्टर के पास गई थीं. डॉक्टर को दिखाने के बाद वह घर लौट रही थीं. इसी दौरान फोन पर बात कर रही शबाना के पास दो युवक स्कूटी से आए और उनका मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगे. हालांकि, उनका प्रयास असफल रहा. यह पूरी घटना पास के CCTV कैमरे में कैद हो गई.घटना की सूचना तुरंत कपाली ओपी में दी गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. स्थानीय लोग मानते हैं कि इलाके में नशे की बढ़ती समस्या का इस तरह की घटनाओं से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध हो सकता है. कई युवक नशे के आदी हो गए हैं और इसे पूरा करने के लिए छीनतई जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उलीडीह में अपराध की योजना बनाते चार अपराधकर्मी हथियार के साथ गिरफ्तार
There is no ads to display, Please add some


















































