Adityapur : झामुमो की विधानसभा स्तरीय बैठक में संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

  • निर्मल महतो और रतीलाल महतो की जयंती कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन
  • नगर निगम चुनाव को लेकर झामुमो ने बनाई रणनीति

आदित्यपुर : गम्हरिया स्थित पारस होटल में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1 जनवरी को खरसावां स्थित शहीद स्थल पर निर्मल महतो की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मजदूर नेता शहीद रतीलाल महतो की जयंती पर प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भी रणनीति बनाई गई। बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव, संगठन की मजबूती, जनसमस्याओं और भविष्य की राजनीतिक रणनीतियों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। कार्यकर्ताओं ने झारखंड के अधिकार और सम्मान की लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कट्टरपंथियों के चंगुल में पाकिस्तान और बांग्लादेश – जेपी पांडेय

झामुमो कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

बैठक में जिला अध्यक्ष सुवेंदु महतो, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य गणेश चौधरी, पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन, बबलू प्रधान, गुरु चरण मुखी, शेख हुसैन, शकुंतला महाली, सुशीला तांती, युवा नेता सनी सिंह, सनातन महतो, बबलू तिवारी सहित कई सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक ने झामुमो की आगामी राजनीतिक गतिविधियों को दिशा देने का काम किया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : 26 सितंबर के लोक भवन मार्च की तैयारी में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, पश्चिमी सिंहभूम जिला से होगी जोरदार भागीदारी : सोनाराम सिंकु

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : श्रीराम मंदिर चंदा चोरी एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर आगामी 26…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time