Jamshedpur: E -Governance की समीक्षा, झारसेवा से ई-हॉस्पिटल तक, सेवाओं में सुधार की पहल

जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, एसडीओ धालभूम शताब्दी मजूमदार, नजारत उपसमाहर्ता डेविड बलिहार, पंचायती राज पदाधिकारी रिंकू कुमारी, स्थापना उपसमाहर्ता मृत्युंजय कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

जनता को डिजिटल सेवाओं का सुगम लाभ देने का प्रयास
बैठक में झारसेवा, सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर), यूआईडी, भारतनेट, ई-हॉस्पिटल और झारनेट सहित विभिन्न सरकारी डिजिटल सेवाओं की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने कहा कि पंचायत भवनों को डिजिटल सशक्त बनाकर जनता तक अधिकतम सेवाएं पहुंचाई जाएं. इन सेवाओं के जरिए जनता को घर बैठे सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

प्रमाण पत्र और आधार केंद्र की समस्याओं पर निर्देश
झारसेवा पोर्टल के माध्यम से आय, जाति और अन्य प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सीएससी के माध्यम से संचालित आधार केंद्रों में आने वाली त्रुटियों को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया.

भारतनेट और झारनेट सेवाओं में सुधार
पंचायत भवनों में भारतनेट की सेवाओं को सुदृढ़ करने और इसके अधिकतम उपयोग हेतु बीएसएनएल के डीजीएम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. वहीं, सरकारी कार्यालयों में झारनेट की इंटरनेट स्पीड में सुधार के लिए झारनेट इंजीनियर को निर्देशित किया गया.

ई-हॉस्पिटल सेवाओं का विस्तार
बैठक में बताया गया कि जिले के तीन अस्पतालों में ई-हॉस्पिटल सुविधा उपलब्ध है. उपायुक्त ने इस सुविधा को सीएचसी और पीएचसी स्तर तक विस्तारित करने का निर्देश दिया. इससे आम जनता घर बैठे पंजीकरण और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेगी.

बैठक में उपस्थित अधिकारी
इस अवसर पर अपर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी पूनम वर्मा, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनीष कुमार प्रसाद, बीएसएनएल के डीजीएम संजय कुमार सिंह, सीएससी मैनेजर सरोज कुमार और कुमार अभिषेक, डिजिटल पंचायत परियोजना के जिला प्रबंधक फैजान राजा और नेटवर्क इंजीनियर (झारनेट सेल) विनय श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें :

 

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora  : ‘जल, जंगल, जमीन’ की रक्षा का संकल्प; हूल महा दिवस पर गूंजा वीर शहीदों का जयकारा

बहरागोड़ा :आदिवासी अस्मिता और स्वाधीनता के प्रतीक ‘संथाल हूल’ के अमर नायकों को याद करते हुए मंगलवार को बहरागोड़ा के सिद्धू-कान्हू-बिरसा जाहेर गाड़ परिसर में हूल महा दिवस पूरी श्रद्धा…

Spread the love

Bahragora : राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बना खण्डामौदा विद्यालय: सेनानी तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पर जुटे दिग्गज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time