जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक दिन के नवजात शिशु का शव बजरंग टेकरी नाले में फेंक दिए जाने का हृदय विदारक मामला सामने आया है. नवजात को नाले में पड़ा देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर वहां पहुंची बागबेड़ा थाना पुलिस ने शिशु को नाले से बाहर निकलवाया .घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में दुख और आक्रोश का माहौल बन गया. लोगों ने इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस की मौजूदगी में नवजात शिशु के शव का पार्वती घाट में पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया गया. पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि नवजात को नाले में फेंकने वाले का पता लगाया जा सके. पुलिस का कहना है कि दोषी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 31 दिसम्बर व पहली जनवरी को नो इंट्री की घोषणा, पिकनिक मनाने व शैलानियों की भीड़ के कारण प्रशासन ने लिया निर्णय
There is no ads to display, Please add some



















































