जमशेदपुर : कारोबारियों से रंगदारी वसूलने जा रहे अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इसमें कार सवार तीन अभियुक्त शामिल थे. वहीं उनके पास से एक कार, एक देसी कट्टा, एक बेसबेट, एक फोल्डिंग चाकू, एप्पल कंपनी का फोन और स्टील का रॉड बरामद किया गया. गिरफ्त में आये अभियुक्तों में मानगो जवाहरनगर के मो अयाज उर्फ फैजल (24), आजादनगर के मो अरशद (27) और आजादनगर के मो अमान (24) शामिल है. ये तीनों अभियुवक्त कार से मानगो से डिमना की ओर उलीडीह कारोबारी से रंगदारी वसूलने जा रहे थे. इसकी सूचना पटमदा डीएसपी को दी गयी.पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में डिमना चौक डी चौधरी कॉम्पलेक्स के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. चेकिंग देखकर कार सवार भागने का प्रयास करने लगे. तभी उन्हें पकड़ा गया. उन्होंने देसी कट्टा मुंगेर से मंगवाया था. फिलहाल गिरफ्त में आये अभियुक्तों को जेल भेजने की तैयारी कर रही हैं.
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































