Baharagoda : जवाहर नवोदय विद्यालय बरसोल में पूर्व छात्र मिलन समारोह संपन्न

  • लगभग 100 पूर्व छात्रों ने लिया हिस्सा, शिक्षा, संस्कृति और खेल के संग भावनात्मक मिलन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बरसोल के प्रांगण में हाल ही में भव्य ‘पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विभिन्न बैचों से जुड़े लगभग 100 पूर्व छात्र-छात्राएं एक मंच पर एकत्र हुए और अपने छात्र जीवन की यादों को साझा किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जनार्दन सिंह ने सभी पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें “नवोदय परिवार” का अभिन्न हिस्सा बताया। सेवानिवृत्त शिक्षक दीपक भगत और भौमीती गिरी ने भी अपने अनुभव साझा किए, जिससे माहौल भावुक और आत्मीय बन गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो में कारोबारी से रंगदारी वसूलने जा रहे तीन अपराधकर्मी हथियार के साथ गिरफ्तार

सम्मान, संस्कृति और खेल से सजा समारोह

समारोह के दौरान पूर्व छात्रों ने वर्तमान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। संगीत शिक्षिका खुशबू कुमारी के निर्देशन में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। खेल गतिविधियों के तहत इंटर-हाउस कबड्डी प्रतियोगिता और एलुमनी बनाम विद्यालय टीम के बीच एक दोस्ताना वॉलीबॉल मैच खेला गया, जिसने सभी को उत्साहित कर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन छोटेलाल कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुजाता महंता, कृष्णा विश्वास सहित कई गणमान्य सदस्य एवं पूर्व छात्र उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कमेटी की रांची में बैठक, शिक्षकों को SIR कार्य से मुक्त करने समेत आठ मुद्दों पर बनी रणनीति

रांची : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक रविवार को शिक्षक सर्वोदय आश्रम, सुखदेव नगर में प्रदेश महासचिव निखिल मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षक…

Spread the love

Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time