- JSSC परीक्षा में सफलता के बाद रांची में मिला नियुक्ति पत्र, क्षेत्र में खुशी की लहर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुड़ाबांदा क्षेत्र के पुंसिया गाँव निवासी युवा सीताराम हेंब्रम ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जेएसएससी (JSSC) परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त करने के बाद झारखंड सरकार द्वारा रांची में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) पद का नियुक्ति पत्र सौंपा गया। सीताराम, पुंसिया निवासी फूलराय हेंब्रम के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके में गर्व और खुशी का माहौल है।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : जवाहर नवोदय विद्यालय बरसोल में पूर्व छात्र मिलन समारोह संपन्न
गाँव में खुशी, युवाओं के लिए बने प्रेरणा
जैसे ही सीताराम हेंब्रम के चयन की सूचना पुंसिया गाँव पहुँची, परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने मिठाइयाँ बाँटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। ग्रामीणों ने इसे सीताराम की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम बताया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। सीताराम की यह सफलता गुड़ाबांदा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
There is no ads to display, Please add some



















































