- राहत कार्य में सहयोग के साथ सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह का किया गया सम्मान
जमशेदपुर : पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए रामगढ़िया सभा की ओर से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) को 51,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया। यह राशि बाढ़ राहत कार्यों में उपयोग की जाएगी। इस अवसर पर रामगढ़िया सभा के प्रधान केपीएस बंसल एवं उनकी पूरी टीम ने सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह को लगातार दूसरी बार तीन वर्षों के लिए प्रधान चुने जाने पर फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का माहौल सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों से ओतप्रोत रहा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पेसा नियमावली को लेकर राज्य सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का तीखा हमला
सम्मान और स्मृति चिन्ह के साथ सशक्त संदेश
इस विशेष मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से रामगढ़िया सभा के पदाधिकारियों को श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, वाइस चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं रामगढ़िया सभा की ओर से प्रधान केपीएस बंसल, वरीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह बब्बू, महासचिव ताजवीर सिंह कलसी समेत अनेक सदस्य मौजूद थे। सभी ने एकजुट होकर सेवा और मानवता के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
There is no ads to display, Please add some



















































