मुरी : सिल्ली थाना की पुलिस द्वारा गत वर्ष 30 दिसम्बर को जब्त किए गए 58 गौवंशीय पशुओं को टाटा अथवा रांची के गौशाला में भेजा जाएगा. इसका निर्णय स्थानीय लोगों की सलाह पर पुलिस ने लिया. जब्त किए गए पशुओं को पहले स्थानीय किसानों अथवा पशुपालकों को देने का निर्णय लिया गया था. लेकिन पशुओं की बेहतर देखभाल एवं सुरक्षा का हवाला राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंहदेव एवं अन्य ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को दिया. थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि जब्त पशुओं को जल्द ही टाटा या रांची के गौशाला में भेजा जाएगा. वहीं उन्होंने कहा कि सभी 9 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर 31 दिसंबर को जेल भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी में श्रीमद भागवत कथा : कृष्ण-रूकमणी विवाह का सुंदर वर्णन, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर