Jamshedpur : पुलिस हिरासत में जीत महतो की मौत पर भाजपा का उग्र विरोध, अर्जुन मुंडा ने परिवार से की मुलाकात

  • थानेदार और दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग
  • पुलिस हिरासत में मौत ने शहर में मचाई हलचल
  • राजनीतिक और सामाजिक समर्थन में भाजपा के साथ मौजूद रहे कार्यकर्ता
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिवार को न्याय दिलाने का संकल्प लिया

जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र स्थित गोकुलनगर बस्ती निवासी जीत महतो की पुलिस हिरासत में मौत ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। 30 दिसंबर को मोबाइल चोरी के संदेह में उसे हिरासत में लिया गया था। आरोप है कि हिरासत के दौरान उसे गंभीर मारपीट और अमानवीय व्यवहार का सामना करना पड़ा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक परिवार को पुलिस ने 2 लाख रुपये की राशि देने के साथ ही पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया जल्दी पूरी करने का प्रयास किया। इस कार्रवाई ने पूरे मामले को और विवादित बना दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डिमना से साकची तक विशाल डहरे टुसु परब 4 जनवरी को, अंतिम तैयारी बैठक संपन्न

पुलिस हिरासत में मौत से उठे सवाल, अर्जुन मुंडा ने परिवार से की मुलाकात

शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में भाजपा का शिष्टमंडल गोकुलनगर पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान दिवंगत जीत महतो की मां, पत्नी और अन्य बस्तीवासी मौजूद थे। अर्जुन मुंडा ने परिजनों से घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली और इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस हिरासत में किसी भी व्यक्ति की मौत शासन और प्रशासन की विफलता है। उन्होंने मांग की कि उच्च स्तरीय न्यायिक जांच हो, एमजीएम थाना प्रभारी को बर्खास्त किया जाए और दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पेसा अधिसूचना में भूमिज पारंपरिक व्यवस्था को मिली मान्यता, समाज ने विधायक संजीव सरदार का किया अभिनंदन

भाजपा ने न्यायिक जांच मांग की, दोषियों पर कार्रवाई के लिए दिया अल्टीमेटम

भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जिला प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समयसीमा में थाना प्रभारी समेत सभी दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती है, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि आनन-फानन में 2 लाख रुपये देकर गरीब परिवार की संवेदनाओं का मज़ाक बनाया गया है। पार्टी सुनिश्चित करेगी कि परिवार को उचित मुआवज़ा, सुरक्षा और न्याय मिले।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : प्रधान जिला जज ने ठंड से बचाव के लिए महिलाओं को प्रदान किया कंबल

भाजपा की सड़कों पर उतरने की चेतावनी

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, बिनोद सिंह, नीरज सिंह, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, संजीव सिंह, विजय तिवारी, कृष्णा शर्मा काली, बिनोद राय, रविन्द्र सिसोदिया, नीतीश कुशवाहा, नीलू मछुआ, आनंद कुमार, सुशील पांडेय सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा ने यह स्पष्ट कर दिया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों को सजा दिलाने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में मल्लिक प्लाईवुड दुकान में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी के दो लैपटॉप, 19 हजार रुपये, बैग और वारदात में इस्तेमाल बाइक-स्कूटी बरामद, एक आरोपी अब भी फरार

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक स्थित मल्लिक प्लाईवुड दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों…

Spread the love

Jamshedpur : गोलमुरी में ज्वेलरी दुकान में चोरी, वेंटिलेटर काटकर लाखों के आभूषण ले उड़े चोर

कैनरा बैंक लूट के अगले ही दिन वारदात, महज 100 मीटर की दूरी पर हुई चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time