Jamshedpur : दिशोम गुरू शिबू सोरेन मेमोरियल कप-2026: 10 व 11 जनवरी को होगा दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट

  • जमशेदपुर में झामुमो के तत्वावधान में 16 टीमों के बीच खेल भावना और एकता का संगम
  • शिबू सोरेन की जयंती पर खेल आयोजन की भव्य पहल

जमशेदपुर : झारखण्ड राज्य के जननायक दिशोम गुरू शिबू सोरेन जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम जिला के तत्वावधान में “दिशोम गुरू शिबू सोरेन मेमोरियल कप-2026” दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 10 एवं 11 जनवरी 2026 को जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में आयोजित होगी। आयोजन समिति के अनुसार इस प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिला की कुल 16 टीमें भाग लेंगी, जिनमें 11 प्रखण्ड स्तरीय टीमें, 4 नगर क्षेत्र की टीमें तथा 1 जिला स्तरीय टीम शामिल होंगी। इस आयोजन के माध्यम से शिबू सोरेन के संघर्ष, एकता और सामाजिक समर्पण की भावना को खेल के जरिए जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का सपरिवार वनभोज सह मिलन समारोह संपन्न

टूर्नामेंट नॉकआउट प्रारूप में खेला जाएगा, जिसमें प्रत्येक मैच 6-6 ओवर का होगा। प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिला के विधायकगण, जिला, प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर के झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के लगभग 240 पदाधिकारी खिलाड़ी के रूप में अपनी खेल प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे। प्रत्येक मैच में एक खिलाड़ी को ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतियोगिता के अंत में श्रेष्ठ बल्लेबाज, श्रेष्ठ गेंदबाज एवं प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। विजेता टीम को ₹51,000 नकद राशि के साथ दिशोम गुरू मेमोरियल कप प्रदान किया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को ₹31,000 नकद राशि एवं मेमोरियल कप देकर सम्मानित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो चौक से पारडीह तक सड़क का नाम “सद्भावना पथ” रखने का प्रस्ताव

प्रतियोगिता के पहले दिन 10 जनवरी को प्रातः 9 बजे झंडोत्तोलन के उपरांत खेल की शुरुआत होगी। वहीं दूसरे दिन 11 जनवरी को अपराह्न 12:15 बजे दिशोम गुरू शिबू सोरेन के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इसी क्रम में जमशेदपुर के पूर्व शहीद सांसद सुनील कुमार महतो के जन्मदिवस पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। फाइनल मैच से पूर्व पूर्वी सिंहभूम जिला के वरिष्ठ नेताओं एवं वरिष्ठ महिला नेत्रियों के लिए फन गेम का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि यह प्रतियोगिता झारखण्ड आंदोलन की मूल भावना, एकता और अनुशासन को समर्पित है तथा पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच आपसी सौहार्द, खेल भावना और संगठनात्मक एकता को मजबूत करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी। इसकी जानकारी रविवार को परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता के माध्यम से दी गई।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : जंगल स्वराज मोर्चा ने बंगाल विधानसभा की कार्रवाही के लाइव प्रसारण की मांग की, विधानसभा सचिव को भेजा ई-मेल

झाड़ग्राम : जंगलमहल स्वराज मोर्चा (जेएसएम) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा की सभी कार्यवाहियों के लाइव प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग की तत्काल शुरुआत की मांग को लेकर विधानसभा के सचिव को…

Spread the love

Gua : 500 बेरोजगारों की बहाली की मांग पर गुवा सेल खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम, उत्पादन ठप

Spread the love

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time