Jamshedpur : बारीगोड़ा सड़क हादसे के बाद डीआरएम पहुंचे टाटा, घटनास्थल का किया मुआयना, आरओबी निर्माण की दिशा में दिया सकारात्मक आश्वासन

जमशेदपुर : बारीगोड़ा रेलवे फाटक के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बस से दबकर छात्रा की मौत के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया मंगलवार को स्वयं टाटानगर पहुंचे और घटनास्थल सहित पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली. डीआरएम के दौरे से यह संकेत मिला है कि रेलवे अब बारीगोड़ा फाटक पर लंबे समय से लंबित रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण को लेकर ठोस कदम उठाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.डीआरएम तरुण हुरिया ने घटना के बाद स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की. उन्होंने मृत छात्रा के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि रेलवे इस घटना को केवल एक दुर्घटना मानकर नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए गंभीरता से समीक्षा कर रहा है. स्थानीय लोगों ने डीआरएम के समक्ष बारीगोड़ा फाटक पर रोजाना लगने वाले जाम, भारी वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा इंतजामों की कमी की समस्याएं रखीं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह में टाटा मोटर्स के रिटायर्ड कर्मी के घर में आग लगने से नकदी, जेवरात, कपड़ा समेत सारा सामान हुआ खाक

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी , उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावित

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।…

Spread the love

Bahragora : शिक्षा से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य का करें निर्धारण : समीर मोहंती

बहरागोड़ा : मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में शिक्षा और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ 10वीं तथा 12वीं के कला व विज्ञान संकाय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time