- पुरानी रंजिश में की गई थी जुगस्लाई निवासी सोहैल अली की हत्या, एक आरोपी फरार
जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़खाई रोड पर हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान जुगस्लाई निवासी सोहैल अली के रूप में हुई है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल ऋषि दलई, जसबीर सिंह और लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके में दहशत का माहौल कुछ हद तक कम हुआ है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ‘विकसित भारत गारंटी’ मिशन को लेकर झारखंड भाजपा सक्रिय, 7 सदस्यीय प्रदेश समिति गठित
पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
मामले की जानकारी देते हुए जमशेदपुर सिटी एसपी ने बताया कि मृतक सोहैल अली की तीनों आरोपियों से पहले से दोस्ती थी। बीते दिनों इनके बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी, जिसका बदला लेने के इरादे से आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन धारदार हथियार भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।