Kharagpur : अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दपूरे के चारो मंडल के कर्मचारियों के संगीत प्रतिभा ने किया मंत्रमुग्ध

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे का अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता (म्यूजिक) 2025 का आयोजन बुधवार को खड़गपुर स्थित बहुविषयक आंचलिक प्रशिक्षण संस्थान (MDZTI) के सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में पूरे जोन के रेलवे कर्मचारियों की संगीत प्रतिभा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

दक्षिण पूर्व रेलवे के चारों मंडल (खड़गपुर, आद्रा, चक्रधरपुर और रांची) से लगभग 40 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में क्लासिकल म्यूजिक (वोकल), क्लासिकल म्यूजिक (इंस्ट्रूमेंटल), लाइट म्यूजिक (वोकल) और लाइट म्यूजिक (इंस्ट्रूमेंटल) जैसी विभिन्न श्रेणियों में प्रस्तुतियां दी गई। प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल, रचनात्मकता और अनुशासन से प्रतियोगिता को खास बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण पूर्व रेलवे की प्रधान मुख्य कार्मिक पदाधिकारी डॉ. महुआ वर्मा उपस्थित रहीं। मंडल रेल प्रबंधक खड़गपुर ललित मोहन पांडे, दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन (SERWWO) की अध्यक्ष श्रीमती सुधा पांडे सहित अपर मंडल रेल प्रबंधक और मंडल की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तूत करते कलाकार

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं रेलवे कर्मचारियों के बीच रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और मानसिक संतुलन को भी मजबूत करती हैं। ऐसे आयोजन कार्य के साथ-साथ सांस्कृतिक जीवन को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इंटर डिविजनल कल्चरल कॉम्पिटिशन (म्यूजिक) 2025 ने न केवल कर्मचारियों को अपनी संगीत प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच दिया, बल्कि विभिन्न मंडलों के बीच आपसी संबंधों को भी मजबूत किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जहां आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन दक्षिण पूर्व रेलवे के सांस्कृतिक जीवन में एक यादगार अध्याय बनकर समाप्त हुआ।

इसे भी पढ़ें : Accident : खूंटी–सिमडेगा मुख्य सड़क पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में चर्च के दो धर्म गुरू की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड-बंगाल के तीन सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की

जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो सहित झारखंड-बंगाल के तीन अन्य सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान तीनों ने उन्हें एक मांग पत्र सौंपकर …

Spread the love

Kharagpur : खड़गपुर मंडल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष के स्मरणोत्सव में आयोजित कर रहा सप्ताहिक कार्यक्रम 

भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन, नुक्कड़ समेत देशभक्ति से जुड़े कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन खड़गपुर : देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time