Seraikela : हरे कृष्ण प्रधान बने सरायकेला-खरसावां भाजपा के नए जिलाध्यक्ष

  • सर्वसम्मति से हुआ चयन, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई औपचारिक घोषणा

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नया नेतृत्व मिल गया है। शुक्रवार को सरायकेला स्थित भाजपा जिला कार्यालय में संगठन की ओर से आयोजित विशेष बैठक में हरे कृष्ण प्रधान को सर्वसम्मति से नया जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। जिलाध्यक्ष पद के चयन को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिपक्ष के नेता सह चुनाव पर्यवेक्षक अमर बाउरी, चुनाव प्रभारी जटाशंकर पांडे और पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंह देव की प्रमुख उपस्थिति रही। जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों और नेताओं के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद हरे कृष्ण प्रधान के नाम पर आधिकारिक मुहर लगाई गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में पहली बार गोपाल मैदान में साहित्य उत्सव का आयोजन

सरायकेला-खरसावां भाजपा को मिला नया नेतृत्व

जिलाध्यक्ष की घोषणा होते ही भाजपा कार्यालय ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ और ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। अपने संबोधन में हरे कृष्ण प्रधान ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करना तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रखंडों के भाजपा मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गई, जिसमें श्री विजय कुमार दत्ता (बीजू दत्ता) को सरायकेला मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर रमेश हांसदा, मीनाक्षी पटनायक, राजा सिंह देव, बद्री नारायण दरोगा, विनोद श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Jamshedpur : जदयू ने जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की मांग की, उपायुक्त से मिलकर सौंपा मांग पत्र

मानदो क्षेत्र की कई समस्याओं के क्रियान्वयन में देरी पर उठाया सवाल जमशेदपुर :  जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के एक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time