Patna/Ranchi : अमेरिका भारत और रूस पर 500% टैरिफ लगाने की तैयारी में, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा गंभीर असर – जेपी पांडेय

  • रूस से सस्ता तेल खरीदने पर अमेरिका नाराज, “सैंक्शनिंग एशिया एक्ट 2025” को लेकर बढ़ी अंतरराष्ट्रीय चिंता

पटना/रांची : भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के नेता एवं झारखंड राज्य हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश मंत्री श्री जय प्रकाश पांडेय ने विश्व में घट रही ताजा युद्ध और आर्थिक घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत द्वारा रूस से कम कीमत पर कच्चा तेल आयात किए जाने से अमेरिका असहज हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के मजबूत संबंध तथा ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नागवार गुजर रहा है। ट्रंप यह आरोप लगा रहे हैं कि भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने से यूक्रेन युद्ध को अप्रत्यक्ष रूप से बल मिल रहा है। इसी को आधार बनाकर अमेरिका भारत और रूस पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है।

इसे भी पढ़ें : Gua : हाथी हमले में मृत परिवारों से मिलने पहुँचा विधायक प्रतिनिधिमंडल, पीड़ितों को मिला सहयोग का भरोसा

जेपी पांडेय ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम से बातचीत के बाद संसद में एक सख्त बिल पेश करने की सहमति दे दी है, जिसका नाम “सैंक्शनिंग एशिया एक्ट 2025” रखा गया है। इस बिल के तहत भारत, रूस और चीन जैसे देशों पर 500% टैरिफ लगाए जाने का प्रावधान है। इसका उद्देश्य उन देशों को दंडित करना बताया जा रहा है, जो रूस, ईरान और वेनेजुएला से सस्ता कच्चा तेल खरीदकर अपनी अर्थव्यवस्था मजबूत कर रहे हैं। इस अधिनियम के अंतर्गत ऊर्जा, बैंकिंग और रक्षा क्षेत्रों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : हरे कृष्ण प्रधान बने सरायकेला-खरसावां भाजपा के नए जिलाध्यक्ष

उन्होंने आगे कहा कि इस कानून के तहत केवल रूसी तेल और गैस कंपनियों पर ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़े बड़े बैंकों, डिफेंस इंडस्ट्री और वैश्विक नेटवर्क पर भी कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे। इतना ही नहीं, उन तीसरे देशों के बैंकों और कंपनियों पर भी कार्रवाई होगी, जो घुमावदार रास्तों से रूस, ईरान या वेनेजुएला से व्यापार करते पाए जाएंगे। प्रस्तावित बिल में यह भी कहा गया है कि इन टैरिफ से प्राप्त राशि का उपयोग यूक्रेन जैसे युद्ध प्रभावित देशों के पुनर्निर्माण में किया जाएगा। साथ ही यह प्रावधान भी जोड़ा गया है कि भविष्य में कोई भी अमेरिकी राष्ट्रपति अकेले इन प्रतिबंधों में ढील नहीं दे सकेगा, इसके लिए संसद के 80 प्रतिशत सदस्यों की मंजूरी अनिवार्य होगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में पहली बार गोपाल मैदान में साहित्य उत्सव का आयोजन

जेपी पांडेय ने चिंता जताई कि भारत पर पहले से 25% टैरिफ लागू था, जिसे बढ़ाकर 50% कर दिया गया है और अब 500% टैरिफ की तैयारी भारत की उभरती अर्थव्यवस्था के लिए घातक हो सकती है। उन्होंने कहा कि भारत चाहता है कि अमेरिका टैरिफ घटाकर 15% करे और रूस से तेल खरीदने पर लगाई गई अतिरिक्त पेनाल्टी हटाए, लेकिन ट्रंप प्रशासन इसके विपरीत कदम उठा रहा है। इससे न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में आर्थिक असंतुलन की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने आह्वान किया कि यूरोप समेत सभी देशों को मिलकर अमेरिकी दादागिरी के खिलाफ एकजुट होना होगा। साथ ही भारत को भी सतर्क रहते हुए अपनी आर्थिक विकास दर बनाए रखनी होगी, ताकि वर्ष 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी आर्थिक और सामरिक शक्ति को मजबूत कर सके।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, बोले- झारखंड न कभी झुका है, न झुकेगा

जमशेदपुर : वीर शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर शनिवार को कदमा उलियान स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत…

Spread the love

Bahragora : सीपीआई ने आरंग गांव से शुरू किया व्यापक जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ नाटक और पदयात्रा से जगाई अलख

बहरागोड़ा : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की बहरागोड़ा इकाई द्वारा सांड्रा पंचायत स्थित आरंग गांव से झंडोत्तोलन और शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर शनिवार को विशाल जनसंपर्क अभियान का विधिवत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time