- छप्पनभोग के पास तेज रफ्तार थार ने पैदल यात्री को मारी टक्कर, टीएमएच में तोड़ा दम
- फरार चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 40 वर्षीय राजकुमार नाग की मौत हो गई। घटना रात 10:30 से 11:00 बजे के बीच छप्पनभोग के पास हुई। जानकारी के अनुसार, राजकुमार नाग पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार थार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल राजकुमार को तत्काल टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। राजकुमार खानपान के क्षेत्र में पेशेवर रूप से काम करते थे और परिवार का भरण-पोषण करते थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कदमा में पारिवारिक तनाव से पेंटर ने की आत्महत्या, मोहल्ले में शोक का माहौल
सड़क हादसे में घायल राजकुमार ने टीएमएच में तोड़ा दम
राजकुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार और परिचितों की भीड़ टीएमएच परिसर में जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख और नाराजगी व्यक्त की। परिवार की मुख्य मांग है कि फरार चालक की जल्द से जल्द पहचान की जाए और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल टीएमएच परिसर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और थार वाहन तथा उसके चालक की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
There is no ads to display, Please add some



















































