Potka : मकर संक्रांति व टुसू मेला में अवैध ‘हब्बा-डब्बा’ जुए पर रोक लगाने की मांग

  • कांग्रेस जिला सचिव ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

पोटका : पोटका में मकर संक्रांति और टुसू मेला के अवसर पर अवैध ‘हब्बा-डब्बा’ खेल (जुआ) पर रोक लगाने की मांग उठी है। कांग्रेस के जिला सचिव जयराम हांसदा ने पोटका थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मेले की आड़ में 15 जनवरी से 21 जनवरी तक विभिन्न स्थानों पर जुआ खिलाए जाने की संभावना है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों का सामाजिक वातावरण दूषित होता है और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां आपसी विवाद और खून-खराबे जैसी घटनाओं को जन्म दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : जमशेदपुर सीआरपीएफ कैंप में आर्ट ऑफ लिविंग कार्यशाला, जवानों और परिवारों ने सीखा ध्यान के तरीके

कांग्रेस ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील की

कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से मेले के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और अवैध खेलों पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी, आनंद पाल, लालटू दास, लासा मुर्मू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि ऐसे आयोजनों में ग्रामीणों की सुरक्षा और सामाजिक शांति को प्राथमिकता दे।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : सबर-बिरहोरों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की विशेष पहल

बहरागोड़ा: जिला प्रशासन ने विलुप्त हो रही आदिम जनजाति सबर-बिरहोरों के सर्वांगीण विकास के लिए ‘मिशन उत्थान’ के तहत एक व्यापक ग्राउंड सर्वे शुरू किया है, जिसके अंतर्गत गुरुवार को…

Spread the love

Muri : अंशकालिक शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो ने दिया समर्थन

सकारात्मक परिणाम तक आंदोलन जारी रहेगा: प्रो० शशोधर महतो मुरी : झारखंड के कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित आवासीय विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आज छठे दिन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time