Jamshedpur : आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपा झारखंड संगठन और मजबूत होगा

  • प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने नवनियुक्त अध्यक्ष को दी हार्दिक शुभकामनाएँ
  • आदित्य साहू के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त, अनुशासित और जनसेवा के प्रति समर्पित रूप में कार्य करेगा। श्री काले ने बताया कि आदित्य साहू के साथ उनका लंबा संगठनात्मक अनुभव रहा है और उनका स्पष्ट दृष्टिकोण एवं कर्मठ कार्यशैली पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। उनके मार्गदर्शन में झारखंड भाजपा न केवल संगठनात्मक रूप से मजबूत होगी, बल्कि जनसरोकारों के मुद्दों पर भी प्रभावी आवाज़ उठाएगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राहरगोड़ा में न्युवोको के निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप में 150 ग्रामीणों ने लिया लाभ

गांव-गांव तक पहुंचेगी पार्टी की नीतियाँ और विकास के एजेंडे

अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि आदित्य साहू के नेतृत्व में संगठन का विस्तार गांव-गांव तक होगा और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह संचारित होगा। भाजपा की नीतियों, सिद्धांतों और राष्ट्रहित के संकल्पों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में संगठन जनसेवा, सुशासन और विकास के एजेंडे को लेकर पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा और झारखंड में भाजपा एक निर्णायक शक्ति के रूप में और अधिक सुदृढ़ होकर उभरेगी।

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 9 अप्रैल तक हर बूथ मजबूत करने का लक्ष्य

पोटका : प्रदेश कमेटी के आह्वान पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) एवं ग्राम पंचायत कमेटी के गठन को लेकर पोटका में कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।…

Spread the love

Assembly Elections : पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों का ऐलान, झाड़ग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर 23 को मतदान

झाड़ग्राम : भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान (दो चरण) में संपन्न होगे. जबकि 4…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time