- सीएसआर पहल के तहत स्वास्थ्य जांच और प्राथमिक चिकित्सा से ग्रामीण हुए लाभान्वित
- अनुभवी डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रदान किया मुफ्त चिकित्सा परामर्श
जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड द्वारा राहरगोड़ा पंचायत भवन में जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के समीप निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 150 ग्रामीणों ने लाभ उठाया। शिविर में एक अनुभवी महिला डॉक्टर ने सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया और महिलाओं तथा बच्चों के लिए सुरक्षित और सहज परामर्श का वातावरण सुनिश्चित किया। जिला स्वास्थ्य विभाग की एएनएम और सहिया ने टीकाकरण सेवाओं में सहयोग दिया और आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया। कैंप के आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों जैसे जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, ब्लॉक प्रमुख पानी सोरेन, मुखिया हेमंत खलको और वार्ड सदस्य भी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : जंगमहल की आत्मा है टुसू पर्व, कृषि संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक
स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक विकास में न्युवोको की पहल
कैंप का मुख्य उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण को बेहतर बनाना था। यहां आंखों, दांतों और सामान्य स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ प्राथमिक चिकित्सा परामर्श भी दिया गया। बीमारियों की शुरुआती पहचान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर प्लांट हेड हरिकिशोर गरिकपति ने कहा कि न्युवोको पड़ोसी समुदायों के साथ साझेदारी के माध्यम से जीवन की गुणवत्ता में सुधार और स्थायी सामाजिक प्रभाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। न्युवोको विस्टास अपने सीएसआर कार्यक्रमों के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और सामुदायिक बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित कर सुरक्षित और सतत दुनिया के निर्माण में योगदान दे रही है।
There is no ads to display, Please add some




















































