- सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण
- स्वास्थ्य, सुरक्षा और विश्वास को मजबूत कर रही सीआरपीएफ
गुवा : गुवा प्रखंड के ग्राम थलकोबाद में 26वीं बटालियन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ शेखर ने किया। वहीं सहायक कमांडेंट (समवाय अधिकारी) सुबीर कुमार मंडल के नेतृत्व में सीआरपीएफ की टीम ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। कैंप में थलकोबाद और दुबेंदरी गांव के जरूरतमंद ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विकास होंहागा (मुंडा) और चंपई किस्कू (सिविल पुलिस) भी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग किया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव में जमानत राशि पर विवाद, वकील समुदाय ने किया विरोध
ग्रामीणों ने सीआरपीएफ की पहल को बताया लाभकारी
ग्रामीणों ने सीआरपीएफ द्वारा आयोजित इस मेडिकल कैंप की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से न केवल स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होती हैं, बल्कि ग्रामीणों और सुरक्षा बलों के बीच विश्वास भी मजबूत होता है। सीआरपीएफ लगातार ऐसे सिविक एक्शन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है।
There is no ads to display, Please add some




















































