Jamshedpur : महिला मोर्चा को महिलाओं के मुद्दे मजबूती से उठाने चाहिए – सरयू राय

  • नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में कार्यक्रम
  • महिला नेताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) महिला प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को इलाके की महिलाओं के लिए मजबूत मुद्दे उठाने की जरूरत है। उन्होंने अपने बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर काम करने से समाज का भला होगा। राय ने कहा कि हफ्ते में एक बार किसी एक मुद्दे पर गंभीरता से काम करने का परिणाम निश्चित रूप से दिखेगा। उन्होंने सोशल मीडिया के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आज के दौर में चीजें तेजी से फैलती हैं और इसका उपयोग समाजहित में किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आंगनवाड़ी सेविका/सहायिकाओं का बढ़ेगा वेतन, शोषण से मिलेगी मुक्ति – जेपी पांडेय

महिलाओं के मुद्दों पर काम करने की अपील, परिवार और समाज के बीच संतुलन जरूरी

सरयू राय ने कहा कि पूरे हफ्ते 24 घंटे काम करने की जरूरत नहीं है। यदि कोई बड़ा मुद्दा हो तो उस पर सघन काम किया जा सकता है, लेकिन पहले परिवार को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की पदाधिकारी जहां रहती हैं, वहां के लोग उन्हें जानें कि वे जदयू से जुड़ी हैं। यदि कोई व्यक्ति अपनी समस्या उनके सामने रखे तो उसे विश्वास होना चाहिए कि उसकी बात ऊपर तक जाएगी। राय ने कहा कि जिन महिलाओं की सोच पार्टी से मेल खाती है, उन्हें जोड़ना चाहिए ताकि धीरे-धीरे संगठन की ताकत बढ़े।

इसे भी पढ़ें : Musabani : जिला परिषद सदस्य लखी मार्डी के सौजन्य से माटीगोड़ा में कंबल वितरण

महिला नेताओं ने साझा किए विचार

इस अवसर पर जदयू महिला मोर्चा की कोल्हान प्रभारी मंजू सिंह और जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष उषा यादव ने भी पार्टी को मजबूत बनाने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमृता मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह समेत ममता सिंह, पुतुल सिंह, सपना टांडी, पूजा महानंद, सविता महानंद, रीना डे, जया, कविता मिश्रा, रिंकी और मलिका सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं। सभी ने संगठन को मजबूत करने और महिलाओं के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जदयू ने जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की मांग की, उपायुक्त से मिलकर सौंपा मांग पत्र

मानदो क्षेत्र की कई समस्याओं के क्रियान्वयन में देरी पर उठाया सवाल जमशेदपुर :  जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के एक…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो नेत्री बाली मार्डी का मानगो में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जमशेदपुर : मानगो डिमना चौक पर झामुमो महिला नेत्री श्रीमती बाली मार्डी को झामुमो नेता उज्ज्वल दास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time