- लोको पायलट के बंद घर से चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता
जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत किताडीह राजू बागान निवासी एक लोको पायलट के बंद घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है, जिसमें एक लैपटॉप, सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन, 5 हजार रुपये नगद, एचपी का चार्जर, एक बाइक, पलास, पन्ना, पेचकस और तीन अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन शामिल हैं। इस कार्रवाई को शहर में बढ़ते चोरी के मामलों पर लगाम लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिरसानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट व डकैती का आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बागबेड़ा हरहरगुट्टू निवासी विकास महतो उर्फ बुलेट (22), संजय कुमार उर्फ गबरु (25) और राजेश शर्मा उर्फ पांडेय (21) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी बागबेड़ा क्षेत्र के रहने वाले हैं। गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि राजेश शर्मा ने पहले घर की रेकी की थी, जिसके बाद उसी रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि जेवरात की बरामदगी अभी नहीं हो सकी है, लेकिन उसे भी जल्द रिकवर कर लिया जाएगा। इस कांड में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some



















































